आईडीए के डिजाइन स्टूडेंट्स ने दिखाया गजब का टैलेंट, रोमानिया फैशन वीक में भी डिस्प्ले होगी इनकी क्रिएटिविटी
- devanshbharatnews

- 28 जून
- 2 मिनट पठन

इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी, विजय नगर द्वारा डिजाइन एक्सपो एंड एक्जीबिशन, फाउंडर एंड डायरेक्टर बतुल अली ने कहा- स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेटफॉर्म दिलाना ही हमारा मकसद ।
देवांश भारत जबलपूर। इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी, विजय नगर द्वारा दो दिवसीय डिजाइन एक्सपो एंड एक्जीबिशन साउथ एवेन्यू मॉल में लगाई गई। एक्जीबिशन का शुभारंभ आईडीए की फाउंडर और डायरेक्टर बतुल अली ने किया। उन्होंने कहा कि इस एग्जिबिशन का मकसद स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को पहचान दिलाना और उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करना है। एक्जीबिशन अपने आप में ही विशेष रही। यहां फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने ब्लॉक प्रिंट और मिरर वर्क से रिलेटेड डिजाइन डिसप्ले किए। इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों ने मिनिएचर रियल एस्टेट मॉडल्स, कमर्शियल मॉडल्स प्रेजेंट किए। डायरेक्टर बतुल ने बताया कि ये जबलपुर के लिए गौरव की बात है कि आईडीए के विद्यार्थियों द्वारा इंडियन ट्रेडिशन की खूबियों से सजे मिरर वर्क और ब्लॉक प्रिंटिंग को रोमानिया फैशन वीक में 29 जुलाई को डिस्प्ले किया जाएगा। एक्जीबिशन के दौरान जबलपुर के जाने माने एक्सपर्ट भी शामिल हुए, जिन्होंने स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिए सेलेक्ट किया, इससे उन्हें आत्मनिर्भरता की राह भी मिली।
कमाल के मिनिएचर
एक्जीबिशन में इंटीरियर डिजाइन के स्टूडेंट्स द्वारा डिसप्ले किए गए आर्किटेक्चरल मिनिएचर मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल मॉडल्स में इकोफ्रैंडली बिल्डिंग्स से लेकर स्मार्ट एंड इनोवेटिव कॉन्सेप्ट ने दिल जीता। एक्जीबिशन देखने पहुंचे एक्सपर्ट ने स्टूडेंट्स के प्रयासों को सराहा। यंगस्टर्स इनके साथ सेल्फी लेने में बिजी रहे। इंटीरियर डिजाइनिंग में 40 फैशन डिजाइन में 40 बच्चों की सहभागिता रही।
फैकल्टी में कुसई अली,अमृता गुप्ता, आशा मंझानी, काजोल सिंह ठाकुर , सम्राट सराफ, मुस्कान मतानी
आजरा अंसारी, वंशिता जैन ,सृष्टि कुशवाहा , निमिशा यादव ,एशा धमान, मुर्तज़ा अली ,मुस्तफा अली का सहयोग रहा।
इंटीरियर स्टूडेंट्स में आरुष जैन, वेदांत पटेल आरुष अग्रवाल,राखी परवानी भूमि जनवानी, शांभवी सोनी यशिका पटेल, माही बर्मन अपर्णा केशरवानी, तन्वी पटेल,फातिमा नासिर, निधि गोस्वामी, अज़बिया अंसारी,तेजस सेठी, अक्षत जैन,अर्णव जैन, सृष्टि,स्वस्ति गुप्ता,नैना नापी,साक्षी गुप्ता,दीष्ना जैन, शुभ शाह,याफी अली, प्रथा, इतौंदिया गुप्ता, सुमित विश्वकर्मा, सक्षम खंडेलवाल, देवाशीष विश्वकर्मा,शैल विश्वकर्मा, सिद्धि जैन,सृष्टि पटेल, खुशी जैन,जशिका कौर, गुन जैन, जूही श्रीवास, तान्या दुर्गिया, अरुण जायसवाल, आरती मिश्रा, अरशद अंसारी की सहभागिता रही।
फैशन स्टूडेंट्स में श्रुति नागपुरे, वर्षा शर्मा, दीपाली श्रीवास,श्रेष्ठासिमरन, शिवानी अहिरवार, सिद्रा खान, मोली करमचंदानी, मनीषा लोधी, रूथ एक्का, लता ठाकुर, संध्यागोनेकर, शैल्या गुप्ता,कृतिका कुर्मी, कनिष्का खत्री, मुस्कान मेहरेम, रेशमा चौधरी,गरिमा मीणा,आरुषि ध्रुवे,समृद्धि गुप्ता, मेघा रजानी,श्रेया गुप्ता, तस्नीम खान,अंचल जैसवाल,परी प्रजापति, संचिता सुंदरानी,खुशी आनंदानी, वैष्णवी सोनी, माही अदनानी,आदिश जैन, याशिका लोधी आदि की सहभागिता रही।।
.png)



टिप्पणियां