crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आबकारी विभाग में कर्मचारियों की कमी से लगातार कार्य प्रभावित, हजार से अधिक पद रिक्त

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 28 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द आबकारी विभाग नियुक्ति की जाएगी। दरअसल 11000 करोड़ से अधिक राजस्व कमाई करने वाले आबकारी विभाग में कर्मचारियों का टोटा बना हुआ है। कर्मचारियों की कमी झेल रहे आबकारी विभाग में जल्दी नवीन नीतियां की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग में 50 फीसद अधिकारी नहीं होने की वजह से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में मुश्किल हो रही है। जानकारी के मुताबिक विभाग के पास 50 फ़ीसदी स्टाफ है। जो अमला बाहर कार्य कर रहा है। उसे भी एक से अधिक प्रभार सौंपे गए हैं। आंकड़ों की माने तो विभाग में अपार आयुक्त के दोनों पद खाली है। वही उपायुक्त के 11 पद में से 5 पद खाली पड़े हैं। जिला अधिकारी के 62 स्वीकृत पदों में से 30 ही पद पर भर्ती प्रक्रिया हुई है जबकि 32 पद अभी रिक्त हैं।

सहायक जिला अधिकारी के 262 में से 86 पद रिक्त हैं जबकि उप निरीक्षक के 531 में से 225 पद पर नियुक्ति होनी है। मुख्य आरक्षक के 316 में से 15 पद रिक्त हैं जबकि आरक्षक के 1021 में से 456 पद पर भर्ती होनी है। वहीं आईटी ऑपरेटर के 105 पद में से 28 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है। सहायक ग्रेड 2 के 92 में से 42 पद रिक्त हैं और सहायक ग्रेड 3 के 158 में से 26 पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page