crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले- सत्ता के दबाव में दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे

कांग्रेसियों पर लगातार दर्ज हो रहे मामलों के विरोध में रविवार जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला और कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे उन्होंने कार्यालय का घेराव कर पुलिस और प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद अपर कलेक्टर आईजे खलखो और एसडीएम सौरव मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.....




वीओ - कांग्रेसियों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि सागर जिले के खुरई में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और राहुल चौबे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सत्ता के दबाव में आकर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है इसी तरह प्रदेशभर में कांग्रेसियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। पत्र के माध्यम से कांग्रेसियों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री संजय नायक, नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रणव जायसवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय रिंकू भदौरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला, अरविंद खटीक, हबीब राइन, देवेंद्र नापित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.....


 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page