crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कोविड संक्रमण के बाद दिमित्रोव ने जीता पहला मैच, महिला वर्ग में शीर्ष वरीय बाहर

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण दो महीने पहले तक बमुश्किल चल फिर पाने वाले ग्रिगोर दिमित्रोव ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता, लेकिन उनके लिए परिणाम अधिक मायने नहीं रखता। 

बुल्गारिया के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रांस के उगो हंबर्ट को 6-3, 6-4 से हराने के बाद कहा, ''मैंने स्वयं से कहा कि मुझे प्रयास करना चाहिए और आज मैं यहां मैच खेल रहा हूं। सच कहूं तो मैं यहां आकर, टूर्नामेंट में भाग लेकर ही खुश था। मैच छोड़िये मैं अभी टेनिस को लेकर भी बात नहीं कर रहा हूं।''

इस बीच इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन के अलावा 2017 की यूएस ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफन्स भी बाहर हो गई।  पिलिसकोवा को रूस की वेरोनिका कुद्रेमेतोवा ने 7-5, 6-4 से जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन केनिन को फ्रांस की एलिज कोर्नेट ने 6-1, 7-6 (7) से हराया। स्टीफन्स को कारोलिना गर्सिया के हाथों 6-3, 7-6 (4) से हार झेलनी पड़ी। 

दिमित्रोव को जून में क्रोएशिया और सर्बिया में नोवाक जोकोविच द्वारा आयोजित प्रदर्शनी सीरीज में भाग लेने के दौरान कोरोना वायरस के लिए पॉजीटिव पाया गया था। जोकोविच भी इस बीमारी से संक्रमित पाए गए थे। वह पीठ दर्द के कारण वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के युगल से हट गए, लेकिन उन्हें अभी एकल ड्रॉ में रखा गया है। यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होगा और उस लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page