crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

खजुराहो पहुंची क्वीेंस ऑन द व्हील्स टीम, पर्यटन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है इसका आयोजन,मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने निकली हैं महिलाएं, 25 जांबाज महिलाएं घूम रही मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में क्वींस ऑन द व्हील्स की महिला बाइकर्स की टीम पहुंची है। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए देश-विदेश की 25 महिला बाइकर निकली है। भोपाल से निकली यह बाइकर्स टीम ने अब तक सांची, चंदेरी, शिवपुरी कूनो, ग्वालियर, दतिया, झांसी और ओरछा, निवाड़ी व बमीठा का सफर तय किया है।

टीम अब खजुराहो क्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रही है। खजुराहो में इन महिला बाइकर्स का मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने स्वागत किया। इनमें ब्राजील की महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि ग्रुप में शामिल देश-विदेश की 25 महिला बाइक राइडर्स 9 दिन और 7 रात के इस रोमाचंक सफर के दौरान 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर आठ मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटेंगी। ये सभी महिलाएं प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर उन्हें प्रमोट करेंगी।

इनका मकसद यही है कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में जाकर यह बताना है कि यहां महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माहौल है। इस दल में ब्राजील की महिला बाइकर एलिस आंद्रे भी शामिल है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने महिलाओं के लिए पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बताने के लिए यह पहल की है। इसमें 25 देशी-विदेशी महिलाएं बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थल पर जाकर यही मैसेज दे रही हैं कि मध्यप्रदेश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। महिला दिवस पर 8 मार्च को यह महिलाएं भोपाल में पहुंचेंगी और यात्रा का समापन होगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page