crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

खरगोन हिंसा के बाद विवादित संगठन समर्थकों पर पुलिस की कड़ी नजर, पुलिस ने पकड़े 1500 भड़काऊ मैसेज

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 20 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

इंदौर। खरगोन में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद शहर में शांति भंग करने की साजिश का हुआ है। पुलिस ने 1500 से ज्यादा भड़काऊ मैसेज पकड़े है जो ज्यादातर विवादित संगठन समर्थकों द्वारा पोस्ट किए गए है। एक युवक पर खरगोन व बाणगंगा थाना में प्रकरण भी दर्ज कर लिए है। आरोपित मुंबई की रजा एकेडमी का सदर है और पीएफआइ पदाधिकारियों की करीबी है।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस और सीपी साइबर सेल चौबिसों घंटे सोशल की निगरानी कर रही है। थानों और खुफिया सेल के जवान चंदन नगर, आजाद नगर, खजराना, मल्हारगंज, सदर बाजार क्षेत्र के दर्जनों वॉट्सएप ग्रुप में घुसपेठ कर सोशल मीडिया पर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रही थी। एजेंसी ने 10 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच 1500 से ज्यादा भड़काऊ पोस्ट पकड़ी जो साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर सकती थी।

पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वालों की जानकारी जुटाई तो पता चला विवादित संगठन पीएफआइ समर्थक है।इसमें प्रमुख नाम आजाद नगर क्षेत्र के जैद पठान का है जो मुंबई के विवादित संगठन रजा एकेडमी का सदर भी है। जैद पर बाणगंगा खरगोन पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट करने पर अलग अलग प्रकरण दर्ज किए है। सीपी के मुताबिक जैद की गतिविधियां संदिग्ध है और उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई चल रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page