crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर की 4 लड़कियां नेपाल बार्डर से बरामदः

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 24 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

जबलपुर की 4 लड़कियां नेपाल बार्डर से बरामदः वेटर का काम कराने ले जाया गया,


जबलपुर की 4 लड़कियां नेपाल बार्डर से बरामदः वेटर का काम कराने ले जाया गया, मानव तस्करी पूरी तरह से प्रतिबंध है इसके बाबजूद शहर में यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है। गरीब लड़कियों को काम का लालच देकर उन्हें शहर से बाहर ले जाकर गलत काम कराया जा रहा है। मानव तस्करी के एक मामले में मदन-महल पुलिस ने शहर की 4 लड़कियों को नेपाल बार्डर से दस्तयाब किया है। 4 लड़कियों को वेटर का काम कराने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गए थे लेकिन वहां लेकर जाकर उनसे शादी-पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाना लगा। यहीं नहीं डांस नहीं करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। इस प्रकरण में मदनमहल पुलिस ने 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 अन्य आरोपी फरार है।

मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार गेट नंबर 4 के पास रहने वाले शनि सोंधिया और उनकी पत्नी निधि सोंधिया कुछ माह पूर्व 4 लड़कियों को अपने साथ वेटर के काम के बहाने अपने साथ इलाहाबाद ले गए लेकिन वहां उनसे वेटर काम के कराने की वजाय शादी-पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाना लगा। इस काम को नहीं करने वाली लड़कियों को प्रताड़ित किया जाने लगा। इन्हीं लड़कियों में एक ने अपने परिवार से संपर्क किया और बताया कि वह नेपाल बार्डर के पास मोतीहारी क्षेत्र में है।


मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई और नेपाल बार्डर मोतीहारी क्षेत्र भेजी गई। टीम ने दबिश देते हुए मौके से शनि सोंधिया, निधि सिंधिया और पिंटू ठाकुर को गिरफ्तार किया जबकि महेश्वर शर्मा और युवक लवकुश कुमार राय मौके से फरार हो गए।


पुलिस को दस्तयाब हुई लड़कियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा जबरन शादि और पार्टियों में अश्लील डांस कराया जा रहा था जबकि वेटर काम करने के लिए उन्हें शहर से ले जाया गया था। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के बताए अनुसार अन्य आरोपियों की तालाश के प्रयास किए जा रहे है।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page