crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र मेडिकल कॉलेज में कागजों में मृत घोषित कर मृतु प्रमाण पत्र जारी किया

29 जन॰ 2025
1 मिनट पठन

जबलपुर- जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है जहां पर मेडिकल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के सर्जरी आईसीयू वार्ड नंबर 32 में भर्ती 66 वर्षीय मरीज इंद्रजीत शुक्ला को डॉक्टरों ने कागजों में मृत घोषित कर दिया, जबकि वह जिंदा हैं और उनका इलाज चल रहा है मरीज को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया था, लेकिन 27 जनवरी की शाम 7:30 बजे डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी कर दिया वही मरीज के जिंदा होने के बावजूद मृत्यु रिपोर्ट जारी होने पर परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराई है मरीज के परिजनों का आरोप है कि मरीज अभी भी जिंदा है जिसका वीडियो भी सामने आया है इधर इस पूरे मामले को लेकर मुख्य स्वास्थ संचालक संजय मिश्रा का कहना था कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है और यह मानव भूल का नतीजा है और मेडिकल अधीक्षक ने उस जूनियर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसने बुजुर्ग इंद्रजीत शुक्ला की मृत्यु होने की पुष्टि की थी ।


जबलपुर कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

header.all-comments

ratings-display.rating-aria-label
header.no-ratings-yet

comment-box.add-a-rating
bottom of page