crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर नगर निगम के कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पहले मिलेगा वेतन का तोहफा-महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू


जबलपुर - जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर नगर निगम के कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पहले ही वेतन का तोहफा दिया जाएगा। इस संबंध में महापौर ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है इसलिए त्योहार के पहले सभी कर्मचारियों को त्योहार अच्छे से मनाने के लिए वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर को ही करने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए हैं। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव से हुई चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों को वेतन का तोहफा दिया जाएगा। इस तोहफे से कर्मचारियों में हर्षोल्लास है। महापौर के इस तोहफे से खुश होकर नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता के रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page