crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर-नैनपुर ट्रेन 05 दिसंबर से चलेगी, जबलपुर सांसद की पहल पर रेल मंत्री ने दी स्वीकृति,


जबलपुर-नैनपुर ट्रैक पर पांच दिसंबर को ट्रेन शुरू होगी। सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार 30 नवंबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर इस ट्रेन को चालू करने की बात कही थी। रेलमंत्री की हरी झंडी मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे इस ट्रेन को शुरू करने की कवायद में जुट गया है। सांसद राकेश सिंह के मुताबिक गोंदिया ब्रॉडगेज पर कोविड के बाद से ही ट्रेनों का संचालन लगभग बंद है। इस रूट पर नियमित ट्रेन चालू करने की मांग हो रही थी। पांच दिसंबर से जबलपुर से नैनपुर के बीच ट्रेन शुरू होगी। वहीं जल्द ही जबलपुर से गाेंदिया होते हुए चांदाफोर्ट भी जल्द ही चालू करने का आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है।

सभी प्रमुख रूट पर चालू हो चुकी है ट्रेन

सांसद राकेश सिंह के मुताबिक कोविड के कारण जबलपुर-नैनपुर और जबलपुर-गोंदिया-चांदाफोर्ट ट्रेन का संचालन बंद हुआ था। वर्तमान में रेल मंत्रालय सभी बंद हो चुकी ट्रेनों को चलाने का निर्णय ले चुका है। इस कारण सांसद राकेश सिंह ने रेल मंत्री से मिलकर दोनों ट्रेनों को चालू कराने की मांग की थी।

जबलपुर मंडल में सांसदों की बैठक में भी उठाया था मामला

जबलपुर मंडल में सांसदों की बैठक में भी राकेश सिंह ने दोनों ट्रेनों को चालू करने की मांग की थी। अब रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे दोनों ट्रेनों को चालू करने की अनुमति दे चुका है। 05 नवंबर से जबलपुर-नैनपुर के बीच ट्रेन सेवा शुरू होगी। वहीं जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन शीघ्र चालू करने का आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page