crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में चढ़ा पारा,बादलों ने रोकी ठंड

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 16 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गया है। बुधवार को समान पर हल्के बादल आते-जाते रहे। जिसके कारण रात में ठंड का अहसास भी कुछ कम रहा। गुरूवार की सुबह-सुबह जरूर ठंड का अहसास बना हुआ है। हालांकि धूप निकलने के बाद दोपहर तक ठंड का अहसास कम हो जाएगा। क्योंकि मौसम का अंदाज ऐसा है कि घरों के भीतर रहो तो ठंड का अहसास होता है और ज्यादा देर धूप में रहो तो पसीना छूट जाता है। बहरहाल बादलों की अठखेलियों से पारा भी चढ़ा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26.4 से 27.4 डिग्री पर पहुंच गया तो न्यूनतम पारे ने भी मामूली बढ़त बना ली। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से बढ़कर 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बहरहाल रात में तापमान बढ़ने से वातावरण में ठंडक कम है।

19 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी बीजू जाॅन जैकब ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कभी-कभार कहीं-कहीं हल्के बादल छा रहे है। लेकिन कहीं भी बूंदाबांदी की संभावना नही है। इसके असर से 19 दिसंबर तक तापमान िस्थर रहेगा। 19 दिसंबर के बाद जरूर तापमान में गिरावट आ सकती है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page