crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में पाकिस्तान पर हमारी विजय को याद किया तथा नम आँखों से कारगिल युद्ध में शहीदों को दी श्रद्धांजलि शौर्य संध्या में आर्मी के बेंड एवं जवानों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति..

जबलपुर।मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर नवनिर्मित नेता जी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफार्मेशन सेंटर घंटाघर में शौर्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में उपस्थित विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं, नगर पालिक निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं सेना के जवानों के परिवारों ने आर्मी के बैंड एवेंजर एवं सेना के जवानों के द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से 26 जुलाई 1999 को हमारे आर्मी के जवानो द्वारा पकिस्तान को दी गई पराजय और हमारी विजय को याद किया गया साथ ही साथ नम आँखों से कारगिल युद्ध में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम के अपर आयक्त व्ही एन बाजपेई ने बताया की कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आर्मी एवं नगर निगम एवं जिला प्रशासन जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया हे आज के कार्यक्रम शौर्य संध्या में आर्मी के बेंड एवं जवानों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमे सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, नगर पालिक निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं सेना के जवानों के परिवारों ने कारगिल विजय दिवस बड़े जोश के साथ मनाया।

इस अवसर पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अनु कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्मार्ट सिटी के इंजीनियर कविस मिश्रा, अर्पित नेमा आदि भी उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page