crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जेल में भगवान श्रीकृष्ण ने की नटखट लीलाएं कैदियों को रिझाया, मटकी फोड़ी, गोवर्धन पर्वत उठाया, भागवत कथा में सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया लीलाओं का वर्णन


जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्री कृष्ण की नटखट लीलाओ ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। नन्हे कन्हैया ने कथा स्थल पर कैदियों को रिझाया, माखन चोरी की, मटकी फोड़ की लीला की और भक्तों को माखन का वितरण किया। इसके बाद जैसे ही कन्हैया ने गोवर्धन पर्वत उठाया, जेल अधिकारियों और बंदियों ने कन्हैया के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर भगवान को 56 भोग लगाए।

लीलाओं का रसमय वर्णन

व्यास पीठ से भागवत कथा प्रवक्ता शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओ का रसमय वर्णन किया। जिसे सुनकर जेल के अधिकारी, कर्मचारी तथा बंदी श्रोता भक्ति रस में डूब गए। कथा के पूर्व देवी देवताओं का पूजन अर्चन आचार्य अमित उपाध्याय ने संपन्न कराया। भजन गायक शिवा विश्वकर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर बंदी श्रोता नृत्य करने लगे।

कन्हैया जी का पूजन आरती की

जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर एवं उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों ने कन्हैया जी का पूजन किया। भगवान की आरती की।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page