crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

दिलीप बिल्डकॉन पर CBI ने मारा छापा, भोपाल में कंपनी के शेयर 4.28% गिरे, पार्टनर समेत 3 से पूछताछ

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 31 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। दिल्ली की आई टीम ने चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। टीम कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के बंगले पर भी पहुंची है। टीम ने कंपनी के पार्टनर समेत तीन से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की रेड की सूचना के बाद कंपनी के शेयर 4.28% गिर गए हैं।

दिल्ली की टीम ने लोकल पुलिस और सीबीआई भोपाल के अफसरों को कुछ भी नहीं बताया गया। सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचआई के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को देते गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह रेड पड़ी है। जिस कंपनी के दफ्तर पर छापा पड़ा है, वह दिलीप बिल्डकॉन करीबी माने जाते हैं। दिलीप बिल्डकॉन का कंस्ट्रक्शन का काम है। देशभर में यह कंपनी हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page