crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

धान खरीदी के एवज में अन्नदाता से रिश्वत लेना समिति प्रबंधक को पडा महंगा

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 17 दिस॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

धान खरीदी की शिकायत को लेकर एक अन्नदाता पिछले कई दिनों से सीएम हेल्पलाइन से लेकर स्थानीय अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। लेकिन जब उसे लगा कि उसकी समस्या का समाधान कहीं नहीं होगा तो वह लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया और समिति प्रबंधक की शिकायत दर्ज कराई। मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील के त्योंधरी में संचालित सेवा सहकारी समिति के धान उर्पाजन केंद्र का है। जहां पर धान खरीदी के एवज में किसान से वसूली करना समिति प्रबंधक और आॅपरेटर को मंहगा पड गया। लोकायुक्त रीवा की टीम ने दोनों को 1700 रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने धान उर्पाजन केंद्र में दबिश देकर समिति प्रबंधक अनिल सिंह बघेल और आॅपरेटर अनीस सिंह को रिश्वत लेते पकडा है। इन्होंने त्योंधरी निवासी किसान राजेश सिंह से उनकी धान खरीदी के एवज में 2 हजार रूपए की मांग की थी। बाद में सौदा 1700 रूपए में तय हुआ था। इसमें से 100 रूपए बोरी में ठप्पा लगाने वाले को भी अलग से देने थे। गुरूवार को राजेश सिंह उर्पाजन केंद्र पहुंचकर 1700 रूपए की रिश्वत दी। इसमें से समिति प्रबंधक ने अपने पास 1600 रूपए रखे। इस पर लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। शिकायतकर्ता किसान राजेश सिंह ने बताया कि उसकी 182 क्विंटल धान त्योंधरी केंद्र में 8 दिसंबर को तौली गई थी, लेकिन फीडिंग नहीं की जा रही थी। समिति प्रबंधन द्वारा धान की क्वाॅलिटी खराब बताकर पैसे की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, वहां भी समाधान नहीं हुआ तो 13 दिसंबर को एसडीएम रामपुर बाघेलान के समक्ष शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। लेकिन फिर भी जब उसकी धान की फीडिंग नहीं हुआ तो मजबूरन उसने लोकायुक्त एसपी रीवा गोपापल धाकड के पास शिकायत कर दी। राजेश ने बताया कि आज उसकी धान की फीडिंग होने की अंतिम तारीख थी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page