crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

प्रधानमंत्री आवास योजना पर भ्रष्टाचार करने वाले चार आरोपी अधिकारियों को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

21 अप्रैल 2022
1 मिनट पठन

प्रधानमंत्री आवास योजना पर भ्रष्टाचार करने वाले चार आरोपी अधिकारियों को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार



मामले में 13 आरोपियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज




पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार करने वाले निवाड़ी जिले की नगर परिषद जेरोन के सीएमओ और दो उपयंत्री को जेल भेज दिया गया,ईओडब्ल्यू ने प्रकरण की जांच कर तीन अधिकारियों को दोषी माना और न्यायालय में प्रकरण पेश किया,जहां से तीनों अधिकारी को जेल भेज दिया गया, उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों जेरोन क्षेत्र में हुई अपनी आमसभा में ग्रामीणों के शिकायत किए जाने पर तत्कालीन सीएमओ और तहसीलदार को निलंबित कर दिया था,ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप ने मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीएमओ और उपयंत्रियों के खिलाफ योजना के क्रियान्वयन के संबंध में शिकायत मिली थी,जिसकी जांच प्रशासन ने आर्थिक अपराध ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू को सौंपी थी,जाँच के दौरान ईओडब्ल्यू को अनियमितताएं मिलने पर सबूतों के आधार पर धारा 420, 120-बी 457, 468, 471 भारवि एवं 7(सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था,जिसमे से उमाशंकर मिश्रा तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद जैरोन खालसा ,नवाब सिंह, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद जैरोन खालसा , सृजन गुप्ता पत्री और अभिषेक सिंह राजपूत,उपयंत्री को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया कर जिला न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया,जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।




टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page