crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

प्राकृतिक खेती के नाम चौपाल का आयोजन 26 जून


जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर प्राकृतिक खेती के नाम चौपाल का आयोजन 26 जून को मानस भवन सभागार में किया जायेगा। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह द्वारा कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना व पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज मानस भवन पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत तथा विशिष्‍ट अतिथि के रूप में प्रदेश के किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना शामिल होंगे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page