crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मंडी के सभी छोटे व्यपारियों ने जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुँच कर एक जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा


जबलपुर - जबलपुर की कृषि उपज मंडी में छोटे और फुटकर व्यापारियों को मंडी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है मंडी के सभी छोटे व्यपारियों ने जिला कलेक्टर के ऑफिस पहुँच कर एक जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में निवेदन किया है कि हम सभी यहाँ पर किसानों और बडे व्यापारियों से माल लेकर 5 किलो, 10 कि.ग्रा. और 20 कि.ग्रा. की पेकिंग करके ठेले वालों को माल बेचते हैं, जो ठेले वाले 50 से 60 किलो के बोरे नहीं ले पाते हैं वो हम लोगों से माल लेते हैं। हम लोग फुटकर माल नहीं बेचते हैं सिर्फ थोक माल बेचते हैं हम यह व्यापार विगत 15 वर्षों से कृषि उपज मंडी में सब्जी का व्यापार करते आ रहें हैं।


शासन के निर्णय से हम सभी सब्जी व्यापारियों का व्यापार स्थान छीना जा रहा है। जिसे लगभग 200 से 250 व्यापारियों का जीवन यापन चलता था एवं हमारे परिवार का भरण पोषण होता था। शासन के नियन अनुसार हम सभी व्यापारी भाई बेरोजगार एवं असहाय हो चुके हैं, आपसे विनम्र निवेदन है कि हम गरीब व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी में उचित स्थान प्रदान किया जाये जिससे सभी व्यापारियों का जीवनयापन होता रहे जिससे हम लोग बेरोजगार न हो। 200 ग्राम, 500 ग्राम का व्यापार पड़ाव मंडी और गोहलपुर मंडी में होता है।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page