crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

महिंद्रा स्कार्पियो -N (Scorpio-N )नई अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ और भी दमदार बनी.

7 अग॰
3 मिनट पठन

जबलपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कार्पियो-N (Scorpio-N) को कई नए और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ और भी प्रीमियम एवं स्मार्ट बना दिया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए इन नए अपडेट्स के साथ स्कार्पियो-N (Scorpio-N )अब पहले से अधिक सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।


स्टार ऑटोमोबाइल्स, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा के अधिकारियों ने स्कार्पियो-N( Scorpio-N )में जोड़े गए नए फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपनी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार रोड प्रेजेंस, आकर्षक डिजाइन और विश्वसनीयता के कारण स्कार्पियो-N (Scorpio-N) देशभर के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।


कार्यक्रम में बताया गया कि नई स्कार्पियो-N (Scorpio-N )में अब पैनोरमिक स्काईरूफ, 540 डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम विद ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, एचडी 31.24 सेमी फ्लोटिंग (HD) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी एचडी (HD) डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स, 65W यूएसबी (USB) टाइप -सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट तथा एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो ग्राहकों को पहले से अधिक सुरक्षित, आरामदायक और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेंगे।


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से स्कार्पियो-N (Scorpio-N) की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। समय-समय पर नए फीचर्स के साथ इसे लगातार ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप और बेहतर बनाया गया है। अपनी दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन ड्राइविंग डायनेमिक्स के कारण स्कार्पियो-N (Scorpio-N) ने अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाई है।


नई स्कार्पियो-N (Scorpio-N) में लेवल -2 एडीएएस( ADAS), 12-स्पीकर सोनी प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम (IRVM), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एंड्राइड ऑटो एवं एप्पल कारप्ले , अलेक्सा बिल्ट-इन , वायरलेस चार्जिंग , ड्राइवर ड्रॉजनेस डिटेक्शन सहित कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से उन्नत एसयूवी बनाते हैं।


स्टार ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पादों के साथ उत्कृष्ट बिक्री एवं बिक्री पश्चात सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महिंद्रा हमेशा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों में नई तकनीकों को शामिल करती रही है और यही कारण है कि आज महिंद्रा एसयूवी (Mahindra SUV) भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे अधिक भरोसेमंद ब्रांडों में शामिल हैं।


इस अवसर पर महिंद्रा रीजनल ऑफिस से एएसएम सेल्स श्री देव यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टार ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर श्री रेवत सिंह, सीईओ श्री मनीष तिवारी, जनरल मैनेजर श्री शैलेंद्र पांडेय एवं सेल्स हेड श्री संत सिंह सहित संस्था के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम में अलका दीक्षित, विनय दहेरिया, हरेंद्र पटेल, सुनील तिवारी, राघवेंद्र सिंह, अमित प्रजापति, संदीप कश्यप, अंकित दुबे, अमित दुबे, राज पटेल, धर्मेंद्र नेमा, विजय कुरील, राहुल कोष्टा, ऋतिक प्यासी, नवेंदु पाठक, मानस कोष्टा, मनीष झारिया, संध्या ठाकुर सहित स्टार ऑटोमोबाइल्स परिवार के अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई


कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर श्री रेवत सिंह ने जबलपुरवासियों एवं महिंद्रा ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही स्टार ऑटोमोबाइल्स की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने 2 ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ग्राहकों को विश्वस्तरीय बिक्री एवं बिक्री पश्चात सेवाएं प्रदान करने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों एवं महिंद्रा टीम का कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page