crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


इंदौर। इंदौर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने महिला को घर में अकेले पाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि पास ही में रहने वाले आरोपी कलीम ने उसके साथ गंदा काम किया हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी कलीम ने उसे घर पर अकेला देखा और उसे अंदर कमरे में ले गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वो सहम गई, उसका पति जब घर आया तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया उसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

रावजी बाजार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की और आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जूनी इंदौर का रहने वाला हैं और चाय की दुकान चलाता हैं फिलहाल पकड़ में आए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page