crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

मां पितांबरा की नगर भ्रमण यात्रा में आज मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल


दतिया। जगन्नाथ पुरी तर्ज पर निकलने वाली दतिया मां पीतांबरा प्रकटौत्सव नगर भ्रमण यात्रा की तैयारियां हो चुकी है। यह यात्रा शाम 4:30 बजे निकलेगी। इस यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ कई नेता और सेलिब्रिटी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लाखों की संख्या में भक्तों के आने का अनुमान है। अतिथियों के लिए फ्री भोजन होटल की व्यवस्थाओं के साथ पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गयी है।इसकी तैयारियां महीनों पहले ही शुरू हो चुकी थी। मां पीतांबरा प्रकट उत्सव के दिन निकलने वाली पूरी यात्रा, जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर नगर भ्रमण यात्रा की तैयारियां कर ली गयी है। यह यात्रा शाम को आज शाम 4:30 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रहेगी। इसी के साथ शहनाई और ढोल बैंड बाजे के साथ मा पितांबरा नगर भ्रमण के लिए भक्तों को आशीर्वाद देंगी। दतिया मुख्य मार्ग से यात्रा संचालित होगी मुख्य मार्गों पर स्वागत मंत्र सहित विशेष जलपान व्यवस्थाएं की गई हैं पुलिस व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद है।


गृह मंत्री मिश्रा ने बताया कि मा पीतांबरा आशीर्वाद की दाता है। पुरी की तर्ज पर अपने भक्तों को दतिया में आशीर्वाद देने निकलेंगी। उन्होंने बताया कि दतिया में मां पीतांबरा के लिए सभी भक्तों और घर-घर शादी समारोह जैसा माहौल है। खुशियों से मा पितांबरा के स्वागत करने के लिए भक्तों एवं दतिया का हर परिवार उत्साह के साथ लगा हुआ है। भक्तों की व्यवस्थाओं के लिए यहां पर होटल एवं भोजन की सुविधाएं निशुल्क है। नगर भ्रमण समापन के दौरान प्रसिद्ध भजन कार लखबीर सिंह लक्खा की भजन संध्या से मां पीतांबरा के श्री चरणों में भक्तों के बीच वह शमा बांध देंगे।।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page