राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर को पूरे भारत में दूसरा स्थान एवं मध्य प्रदेश में पहला स्थान हांसिल करने पर
- devanshbharatnews
- Oct 10, 2024
- 4 min read

जबलपुर - जबलपुर शहर की वायु गुणवत्ता में बेह्तर सुधार लाने नगर निगम जबलपुर द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में व्यापक एवं सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम जबलपुर ने परचम फहराया और देश के 131 शहरों में दूसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर पहुॅंचा था, इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने नगर निगम जबलपुर को अतिरिक्त अनुदान राशि प्रदान की है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती यादव एवं स्वच्छ वायु परियोजना के नोडल अधिकारी संभव अयाची ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एन.ए.सी.पी.) के अंतर्गत मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के द्वारा देश भर की 42 मिलियन प्लस सिटीज का 15वॉं वित्त आयोग के अंतर्गत परफॉर्मेंस असेसमेंट किया गया, जिसमें नगर निगम जबलपुर को परफॉर्मेंस स्कोर के आधार पर 34 करोड़ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन अनुदान 11.64 करोड रुपए भी प्राप्त हुए इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा राष्टीय स्तर आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिक निगम जबलपुर ने इतिहास रचा था, निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव ने बताया की हर वर्ष की तरह इस बार भी भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें भारत देश के लगभग 131 शहरों ने भाग लिया जिसमे नगर पालिक निगम जबलपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की केटेगरी में रिकॉर्ड अंक हांसिल कर देश में द्वितीय एवं मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने यह भी बताया की नगर निगम जबलपुर त्योहारों के समय शहर को स्वच्छ वायु गुणवत्ता कायम रखने में सफल हुआ है, प्रदेश के दूसरे शहरों की अपेक्षा जबलपुर की स्वच्छ वायु गुणवत्ता नागरिकों के लिए उत्कृष्ट है नगर निगम के इन्ही उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह राशी नगर निगम जबलपुर को प्राप्त हुई।

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एन.ए.सी.पी.) के नोडल अधिकारी संभव अयाची ने बताया की पूरे मध्यप्रदेश के शहरों में जबलपुर शहर की सर्वाधिक 27 प्रतिशत से अधिक का सुधार आया है, जिस कारण केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जबलपुर शहर ने एयर क्लीन प्रोग्राम में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। उक्त सुधार एवं विगत वर्षो में किये गए सार्थक प्रयासों के कारण शहर को प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई थी। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एन.ए.सी.पी.) के अंतर्गत नगर पालिक निगम जबलपुर ने प्राप्त निधि का उपयोग करते हुए, जबलपुर नगर निगम ने शहर की विभिन्न सड़कों पर एंड टू एंड पेविंग का कार्य कराया है। लगभग 40 किलोमीटर की नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और व्यस्तम मार्गों के साथ फुटपाथ का निर्माण भी किया गया। इनमें प्रमुख मार्ग जैसे धनवंती नगर से साई कॉलोनी, मदन महल से गंगासागर रोड, मेडिकल रोड से शाह नाला, उखरी रोड से दरयानी क्लास, और मालवीय चौक से करम चाँद चौक एवं एस.बी.आई चौक शामिल हैं।

शहर के केंद्र में स्थित 2000 एकड़ क्षेत्रफल में फैले डुमना नेचर रिजर्व में ग्रासलैंड और ग्रीन कवर विकसित किया गया, साथ ही सड़कों के किनारे खाली स्थानों को ग्रीन कोरिडोर घोषित कर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके साथ शहर में 25 स्थानों पर नए उधान निमार्ण का कार्य प्रगतिरत है। जिनमें महादेव पार्क, रन नगर पार्क, संजीवनी नगर, पीएचआई कॉलोनी, और तुलसी नगर पार्क प्रमुख हैं। इस वर्ष शहर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किये गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लगभग 13 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे ग्रीन कवर बढ़ेगा और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
नगर निगम जबलपुर प्रतिदिन शहर के मुख्य मार्गों पर मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों से धूल की सफाई कर रहा है, जबकि जेटिंग मशीनों से सड़कों और फुटपाथ की धुलाई की जा रही है। हवा में धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए मिस्ट फॉगर मशीनों का भी समय-समय पर उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, सी. एण्ड डी. वेस्ट के निष्पादन के लिए एक अत्याधुनिक सी. एण्ड डी. वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट भी संचालित किया जा रहा है।
नगर निगम जबलपुर के इन प्रयासों से शहर की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। नागरिकों को वायु गुणवत्ता की जानकारी देने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर 4 कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएएक्यूएमएस) डिस्प्ले स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे लोग एयर क्वालीटि इंडेक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
(एन.ए.सी.पी.) योजना के तहत, जबलपुर में एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण हो रहा है। इन प्रयासों के कारण हमारा शहर ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के रूप में उभर रहा है। जिसमे जबलपुर शहर के आम नागरिकों के साथ साथ नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा इस उत्कृष्ट कार्य में उपायुक्त संभव आयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सब इंजिनियर अभिनव मिश्रा, जी आई एस एक्सपर्ट बालेन्द शुक्ला, डाटा मैनेजमेंट ऑफिसर अंकुर खरे, गजेन्द्र सिंह, सलाहकार सीतेश पाण्डेय, निखिल शिवहरे, मनीष गुप्ता एवं आदित्य कंसल्टेंसी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
Comments