crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

रिवाल्वर लेकर उतपात मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, 10 कारतूस के साथ पकड़ा

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 16 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन



रिवाल्वर लेकर उतपात मचाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीनपती बस स्टैण्ड में इंडियन कॉफी हाउस के सामने कार सवार एक व्यक्ति सरेआम हाथ मे रिवाल्वर लिये लहराते हुये घूम रहा है और आने जाने वालों के साथ गाली गलौज कर जान से खत्म करने की धमकी दे रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस ने दबिश दी । जहां एक व्यक्ति हाथ में रिवाल्वर लहराते हुये दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर रिवाल्वर को कब्जे में लिया, रिवाल्वर चेैक करने पर रिवाल्वर में 06 कारतूस लोडेड मिली, व्यक्ति का नाम शिव शंकर परते उम्र 32 वर्ष निवासी गोरखपुर बताया गया। जानकारी के मुताबिक शिव शंकर परते की गाड़ी आई-20 कार क्रमाक एम.पी. 20 सी. बी. 5698 की तलाशी लेने पर कार में एक हैंडमेड देशी पिस्टल, जिसमें 04 कारतूस लोड थे एवं 01 खाली खोखा कार की शीट पर रखा मिला। बाताया जा रहा है कि आरोपी को नशे की हालत में थाना लाया गया। थाने में आकर भी वह उत्पात मचाते हुये थाने में लगे कांच को हाथ से एवं सिर से मारकर तोड़ दिया । आरोपी को हाथ एवं सिर में चोट आने से तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आग्नेय शस्त्र कहां से एंव किससे प्राप्त किये गये के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page