crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

विधवा महिला को शादी का झांसा दे कर बाबा होटल एवं गुरुदेव लॉज में 3 दिन किया रेप

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 29 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

जबलपुर। जबलपुर पुराना बस स्टैंड के पास गुरुदेव लॉज एवं गोल बाजार स्थित बाबा होटल एवं में एक विधवा महिला के साथ रेप की घटना हुई है| पीड़िता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है कि उसका जबलपुर में रेप हुआ है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है|

लॉर्डगंज पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है, वह मजदूरी करती है| उसके साथ काम करने वाला सिवनी निवासी मोहित गुप्ता से उसकी जान पहचान हो गई | मोहित ने उसे शादी का झांसा दिया और घुमाने के बहाने 25 एवं 26 तारीख को गुरुदेव लॉज ले गया । जहां दोनों दिन उसने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया । इसके बाद 27 तारीख को गोल बाजार स्थित बाबा होटल ले गया | फिर वहा भी रेप किया। टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी मोहित गुप्ता के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है|



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page