crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

'विश्व मलेरिया दिवस', जानें कैसे फैलता है मलेरिया

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 25 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन


कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से दुनियाभर के लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है।मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो सालों से लोगों को अपना शिकार बनाती आई है। हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के 'विश्व मलेरिया दिवस' यानी वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। गौरतलब है कि हर साल लाखों लोग भारत समेत पूरी दुनिया में मलेरिया से ग्रसित होते हैं। बता दें कि यह एक जानलेवा बीमारी है जिससे भारत में हर साल हजारों लोग संक्रमित होते हैं।

मलेरिया की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। यह मादा एनाफिलीज मच्छर के जरिए इंसानों के बीच फैसला है। आपको बता दें कि मलेरिया प्लाज्मोडियम विवेक्स नाम के वायरस के कारण होता है। जब मादा एनाफिलीज मच्छर की किसी संक्रमित व्यक्ति को काटती है तो इस वायरस का अंश मच्छर के शरीर में ट्रांसफर हो जाता है। इसके बाद जब यह मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो यह वायरस उन व्यक्ति के शरीर में ट्रांसफर हो जाता है। इसके बाद वह भी मलेरिया से संक्रमित हो जाता है। मलेरिया का सबसे बड़ा कारण है गंदगी, आसपास गंदगी होने के कारण वहां मच्छर पनपते हैं इसके बाद वह इंसानों को काटकर उन्हें मलेरिया से संक्रमित कर देते हैं। इसे रोकने के लिए कई जागरुकता रैली, इससे बचने के उपाय बता कर लोगों को जागरुक किया जाता है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page