google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

शिवराज सरकार पहले 17 साल का हिसाब दे फिर मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा। प्रदेश में भ्रष्टाचारी, बेरोज


भिण्ड

शिवराज सरकार पहले 17 साल का हिसाब दे फिर मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा। प्रदेश में भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी,अत्याचारी चरम पर है लोग परेशान हैं।

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसान परेशान है,युवा बेरोज़गार है, युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। निवेश के लिए सुरक्षित माहौल नही है। महगाई चरम पर है। ये उदगार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भिंड स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में उस वक्त कहे जब वह जनाक्रोश आम सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह, लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे,गोहद विधायक मेवाराम जाटव, रामनारायण हिंडोलिया, संजय भूता, डॉ राधेश्याम शर्मा, युवा नेता राहुल सिंह कुशवाह, संतोष वीरेंद्र यादव, मौजूद थे। श्री कमलनाथ ने आगे कहा मैं येसी चम्बल भूमि को प्रणाम करता हूँ। ये वीरों की भूमि है यह प्रेम और संस्कृति संतों की भूमि है। यहां से सबसे अधिक फौज में भर्ती होने वालों की संख्या है मैं इनको नमन करता हूँ। मैं आज इस मंच के माध्यम से कहता हूँ। पहले शिवराज 17 साल का हिसाब दे, मैं देता हूं 15 महीने का, शिवराज 20,000 घोषणाएं की हैं लेकिन कितनी पूरी हुई है? कांग्रेस सरकार आएगी तो जिले के नो जवान युवाओ को खनन रोजगार मिलेगा। कौई बाहरी कंपनी को क्यो दिया जाए। श्री कमलनाथ ने कहा कौनसा गुनाह किया मैंने 72 हजार किसानों का कर्जा माफ किया,बिजली का बिल माफ़ किया। शिवराज सिंह ने ऐसा प्रदेश मुझे सौंपा था जिसमें किसानों की हत्या, बेरोजगारी, महिला अत्याचारों में प्रदेश नंबर वन था। पूर्व मंत्री राकेश ने कहा कि कैसे किसान के बेटे हैं शिवराज की किसानों का बाजरा खरीदा और 2 महीने बाद उन्हीं को वापस कर दिया यह कैसा खरीददार था कि खरीदने के बाद वापस क्यों किया इसका शिवराज सिंह सरकार जवाब दें। इस मौके पर डॉक्टर गोविंद सिंह मेवाराम जाटव राधेश्याम शर्मा एवं अन्य नेताओं ने मंच से संबोधित किया

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page