crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सर्द बर्फीली हवाओं से कांपा शहर, बादलों ने बढ़ाई बेचैनी


जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आ रहे प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। शुक्रवार को बादल हटने और सर्दी बढऩे का अनुमान था। लेकिन मौसम ने करवट ली और बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल दिया। इसके कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं आ सका। सर्द हवा के कारण मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है। तेज गति से चल रही हवा से सिहरन हुई। बादल मंडराने से एक बार फिर से गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। शनिवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

काले बादलों ने फिर डाला डेरा, सर्द हवा से ठंडक शहर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के बराबर रहा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page