crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

सहारा इंडिया शाखा को प्रशासन ने किया सील, लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखा कर पैसे खा रही सहारा इंडिया

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 25 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन


शाजापुर शनिवार को स्थानीय नई सड़क स्थित सहारा इंडिया शाखा बैंक को प्रशासन द्वारा सील किया है। नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर दिनेश जैन के आदेशों का पालन करते हुए आज सहारा इंडिया शाखा बैंक को सील किया गया है उन्होंने बताया कि सहारा इंडिया शाखा के उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत मिल रही थी कि हमारे द्वारा बैंक में जो राशि जमा की गई है वह हमें वापस नहीं मिल पा रही है सहारा बैंक ने हमें दिखाए थे लेकिन फायदे की बात तो छोड़ो जो राशि जमा की गई है वह भी अब तक वापस नहीं मिल पा रही है । जिसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने बैंक को सील करने के निर्देश जारी किए थे आपको बता दें कि कल शाजापुर जिले के शुजालपुर में भी सहारा इंडिया की शाखा को सील किया गया था वहीं आज शाजापुर में सहारा इंडिया की बैंक को सील किया गया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page