google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-7426844799863068, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी वार्म-अप मैच, जानें पूरा शेड्यूल।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन उससे पहले वह दो वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।

Team India Warm Up Schedule: महिला टी20 विश्व कप से पहले, भारतीय टीम 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। आईसीसी ने मंगलवार को इस शेड्यूल की घोषणा की।

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी वार्म-अप मैच, जानें पूरा शेड्यूल।
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी वार्म-अप मैच, जानें पूरा शेड्यूल।

आईसीसी ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यूएई में आयोजित होने वाले 10 अभ्यास मैचों का शेड्यूल जारी किया है। महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीमें इन मैचों में हिस्सा लेंगी, और प्रत्येक टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। अभ्यास मैच 28 सितंबर से शुरू होंगे, जिसमें पाकिस्तान का सामना स्कॉटलैंड और श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा।


इसके बाद, अगले दिन मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जबकि भारत का सामना 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। आगामी महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, और श्रीलंका शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, और बांग्लादेश हैं।


वार्म-अप मैचों का पूरा शेड्यूल:

- 28 सितंबर: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, सेवेन्स, दुबई, शाम 6 बजे

- 28 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, आईसीसीए1, दुबई, शाम 6 बजे

- 29 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेवेन्स, दुबई, शाम 6 बजे

- 29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, आईसीसीए2, दुबई, शाम 6 बजे

- 29 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, आईसीसीए1, दुबई, शाम 6 बजे

- 30 सितंबर: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, सेवेन्स, दुबई, शाम 6 बजे

- 30 सितंबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, आईसीसीए2, दुबई, शाम 6 बजे

- 1 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेवेन्स, दुबई, शाम 6 बजे

- 1 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, आईसीसीए2, दुबई, शाम 6 बजे

- 1 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, आईसीसीए1, दुबई, शाम 6 बजे

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page