देवांश भारत नागपुर। न्यूएरा हॉस्पिटल, लकड़गंज, नागपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और अत्यंत जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों ने 20 वर्षीय युवक की रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) के डी-9 से एल-3 (D9-L3) हिस्से में स्थित लगभग 13 सेंटीमीटर लंबे विशाल ट्यूमर को अत्यंत सुरक्षित तरीके से एक ही हिस्से में पूरी तरह निकालने में सफलता प्राप्त की। यह ट्यूमर मिक्सोपैपिलरी एपेंडिमोमा नामक दुर्लभ प्रकार का था और इस तरह की सर्जरी