crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

12 सितम्बर से 80 ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है, जानें यात्रा के नियम

23 अक्टू॰ 2021
1 मिनट पठन

भारत में कोरोना काल के चलते रेलवे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पूरे एहतियात के साथ करने जा रहा है लेकिन सफ़र करने के लिए यात्रियों को रेलवे द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना जरुरी है 12 सितंबर से चलने वाली इन ट्रेनों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू की जाएगी. रेलवे ने जिन 80 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में जाने वाली ट्रेनें हैं |

रेलवे टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से होगी

यात्रियों के लिए जारी दिशा निर्देश निम्नानुसार हैं -

  • सफर करने के लिए सभी यात्रियों के लिए आरोग्‍य सेतु APP को डाउनलोड करना अनिवार्य होगा |

  • यात्रियों को यात्रा के समय से करीब 90 मिनट पहले स्‍टेशन पहुंचना होगा जिससे थर्मल स्क्रीनिग की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके |

  • ट्रेन पर चढ़ते समय और यात्रा के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम को पालन करना जरूरी होगा |

  • रेलवे की तरफ से गाइडलाइंस के अनुसार स्‍टेशन पर एंट्री केवल कंफर्म टिकट के जरिये ही की जा सकेगी |

  • यात्रा के दौरान कंबल, चादर, पर्दे रेलवे की ओर से उपलब्‍ध नहीं कराए जाएंगे | ट्रेन में एंट्री करते समय और यात्रा के दौरान मास्‍क पहना जरूरी होगा.


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page