crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

उप राष्‍ट्रपति धनखड़ का अल्प प्रवास पर डुमना आगमन कल एयरपोर्ट पर होगा स्वागत.

25 मई 2025
1 मिनट पठन

जबलपुर। उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का मध्यप्रदेश के प्रवास पर सोमवार 26 मई को सुबह 11.15 बजे नई दिल्‍ली से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे। उपराष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्‍वागत किया जायेगा।

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ डुमना एयरपोर्ट से सुबह 11.25 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर द्वारा नरसिंहपुर प्रस्‍थान करेंगे। श्री धनखड़ नरसिंहपुर में दोपहर 12.25 बजे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे। उप राष्ट्रपति का नरसिंहपुर से दोपहर 3.05 बजे वायुसेना के हेलीकाप्टर से वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। श्री धनखड़ डुमना एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा दोपहर 3.15 बजे नई दिल्‍ली प्रस्‍थान करेंगे।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page