crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के जश्न पर रोक, डीडीएमए ने जारी किया आदेश

23 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन


राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाले आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर पर किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट, गैदरिंग पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कोरोना से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। डीडीएमए ने अपने आदेश में प्रशासन को औचक निरीक्षण और सर्वे करने का आदेश दिया है. शादियों में भी सिर्फ 200 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन को ऐसे स्थानों का चयन करने के आदेश दिए गए हैं, जो कोरोना के सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं। वर्क प्लेस और दुकानों में 'नो मास्क, नो एंट्री' लागू करना होगा. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपिसेटी को अलाउ किया जाएगा. सभी तरह के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और किसी भी जमावड़े पर रोक रहेगी. बैंक्वेट हॉल में शादी, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।


हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 
आदिवासियों की जमीन संबंधी कानून नियम आज देश भर में लागू है

देवांश भारत । भारतीय संविधान में हिंदू धर्म नया एक्ट नियम बनाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत शासन नई दिल्ली को एलएन वैश्य अध्यक्ष गायत्री शक्तिपीठ अखिल विश्व गायत्री परिवार पेंड्रा

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page