crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर के बने समाज सेवक अमित खम्परिया निकला जालसाज भदोही जिला उत्तर प्रदेश के व्यापारी से जालसाज

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 22 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

करीब सवा करोड़ रुपये ठग लिए। बंदूकधारियों का भय दिखाकर खम्परिया ने अनुबंध पत्र के निरस्तीकरण पर हस्ताक्षर करवा लिए।

जिसके बाद व्यापारी को धमकाने लगा कि पुलिस में शिकायत करने पर भी उसका कुछ नहीं होगा। उल्टा वह व्यापारी को ही जबलपुर की जेल में बंद करवा देगा। डरा सहमा व्यापारी लंबे समय तक चुप रहा। जिसके बाद यूपी से आकर उसने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से घटना की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर खंपरिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत संजीवनी नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस खम्परिया की तलाश कर रही है।


यह है मामला :


गांव सहसीपुर, पोस्ट खम्हरिया, जिला भदाैही उत्तर प्रदेश निवासी गोपीकृष्ण माहेश्वरी 80 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। संजीवनी नगर थाना प्रभारी शोभना मिश्रा ने बताया कि गोपीकृष्ण की मुलाकात करीब तीन साल पहले गाजीपुर यूपी निवासी टोल प्लाजा व्यापारी आनंद तिवारी के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद खंपरिया ने गोपीकृष्ण को टोल प्लाजा में निवेश करने पर अच्छा खासा मुनाफा होने का झांसा दिया। यह भी कहा कि मंत्रियों व अधिकारियों से अच्छी पहचान है। गोपीकृष्ण उसकी बातों में आ गए और 15-20 फीसद मुनाफा की लालच में दो करोड़ छह लाख रुपये खंपरिया द्वारा बताए गए बैंक एकाउंट में भेज दी।


कुंवरपुर टोल प्लाजा में बनाया था भागीदार :


अमित खम्परिया ने गोपीकृष्ण को कुंवरपुर के टोल प्लाजा में 25 फीसद हिस्सेदारी देने का अनुबंध किया था। संजीवनी नगर स्थित कार्यालय में अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर हुए। खम्परिया ने बताया कि 25 फीसद हिस्सेदारी में टोल प्लाजा के लिए 84 लाख 50 हजार रुपये अमानत राशि ली जाएगी। जिसके बाद गोपीकृष्ण ने पूर्व में दिए गए दो करोड़ छह लाख रुपये में से एक करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये वापस मांगे।


खम्परिया ने 2-4 दिन में अतिरिक्त रकम लौटाने का झांसा दिया।


एनएचएआइ के नाम पर किया था अनुबंध :


पुलिस ने बताया कि खम्परिया ने एनएचएआइ के नाम पर अनुबंध किया था। जिसमें लिखा गया था कि एनएचएआइ में टोल प्लाजा की अमानत राशि जमा है। वहां से अमानत राशि मिलते ही भागीदारों को लौटा दी जाएगी। टोल प्लाजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी खम्परिया ने अमानत राशि समेत अतिरिक्त मिली राशि नहीं लौटाई।



जबलपुर बुलाकर धमकाया :


रकम वापसी में टालमटोल करते हुए खम्परिया ने गोपीकृष्ण को जबलपुर बुलाया। उसने बंद कमरे में बंदूकधारियों के बीच कहा कि टोल प्लाजा में जो पैसा लगाया गया था वह डूब गया। अनुबंध निरस्तीकरण पर हस्ताक्षर करने होंगे। उसने गोपीकृष्ण को 11 जनवरी 2021 की तारीख का 30 लाख रुपये का बैंक चेक दिया। यह भी कहा कि एक करोड़ 21 लाख 50 हजार की जगह एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये बाद में लौटाएगा। जिसके बाद बंदूकधारियों का भय दिखाकर उसने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए।


खम्परिया पर दर्ज विभिन्न प्रकरण :



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page