crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर हॉस्पिटल में ज्यादा सुपारी, तम्बाखू खाने से होने वाले रोग पेरोटिड ट्यूमर एवं सबम्यूकस फाईब्रोसिस का किया सफल इलाज


जबलपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ मेक्सिलोफेशियल सर्जरी के तत्वावधान में हितकारिणी डेन्टल कॉलेज एवं जबलपुर हॉस्पिटल द्वारा आयोजित सर्जिकल वर्कशॉप में आज तीन ऑपरेशन सम्पन्न हुए। वर्कशॉप संयोजक डॉ. राजेश धीरावाणी ने बताया कि अमेरिका से पधारे डॉ. घाली एवं डॉ. रॉस ब्रॉकमेन ने मुख कैंसर से ग्रसित मरीज 53 वर्षीय कटंगी जबलपुर से, जिसका मुंह पूर्ण रूप से बंद हो गया था उसके मुख कैंसर का ऑपरेशन किया जिसमें हाथ की कलाई से मांस निकाल कर (रेडियल फोर आर्म फ्लेप) गाल एवं होंठों को बनाया गया एवं मुँह पूर्ण रूप से खोला गया। माईकोवेस्कुलर सर्जरी में डॉ. अंकित शर्मा एवं डॉ. सुमित असरानी का एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा जैन का पूर्ण सहयोग रहा।


आयोजन अध्यक्ष डॉ. गुंजन दुबे एवं सचिव डॉ. संयोग पाठक ने बताया कि अन्य दो मरीजों में पेरोटिड ट्यूमर एवं सबम्यूकस फाईब्रोसिस (ज्यादा सुपारी, तम्बाखू खाने से होने वाले रोग) का ऑपरेशन डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. श्रीवास्तव एवं डॉ. अजय कुमार द्वारा सम्पन्न हुआ। हितकारिणी सभा के बाबू विश्व मोहन एवं जबलपुर हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रकाश धीरावाणी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि बचे हुए ऑपरेशन लगातार जबलपुर हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में सम्पन्न होंगे।

इस अवसर पर प्रोफेसर जे.एन. खन्ना द्वारा लिखित एवं केम्ब्रिज प्रेस लन्दन से प्रकाशित "टेम्पोरोमेन्डिबल जॉन्इट के रोगों, निदान एवं उपचार" पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक इस विषय पर विश्व में प्रथम पुस्तक है जिसके कुछ चेप्टरों का लेखन जबलपुर के मैक्सिलोफेशियल सर्जन एवं हितिकारिणी डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. राजेश धीरावाणी द्वारा भी किया गया है। इस अवसर पर दिल्ली से विशेष जबलपुर आये दंत चिकित्सा कमीशन के अध्यक्ष ले. जनरल डॉ. एस. के. साहू ने भी पेनफेशियल ट्रॉमा पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया एवं आयोजन की सफलता पर अपनी और से एवं परिषद की ओर से बधाईयाँ प्रेषित कीं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page