crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

पुलिस जवानों को रहने के लिए नही सरकारी क्वाटर, किराए के मकान में निवास करने को मजबूर परिवार

22 नव॰ 2021
1 मिनट पठन

सिहोर । नगर सहित करीब सौ से अधिक गांवों के लोगों को सुरक्षा की सुविधा मुहैया कराने से वाले पुलिस जवान स्वयं ही सरकारी आवास की सुविधा से वंचित है। दरअसल थाना में पदस्थ थाना प्रभारी व पुलिस जवानों और उनके परिवारों को रहने के लिए परिसर में सरकारी आवास के नाम पर कोई भी सुविधा नहीं है। इसके चलते पुलिस जवानों और उनके परिवारों को नगर में किराए के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि पुलिस क्वाटर के अभाव में कई पुलिसकर्मीयों को सीहोर, आष्टा आदि शहरों से अपडाउन करना पड़ रहा है। लेकिन खासबात यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या की ओर शासन प्रशासन ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। नगर के थाना में प्रभारी सहित करीब दो दर्जन से अधिक पुलिस जवान पदस्थ है। लेकिन परिसर में इनके आवास सुविधा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। हालत यह है कि पुलिस क्वाटर नहीं होने के कारण अधिकांश पुलिस जवान और उनके परिवार नगर में किराए के मकानों में निवास कर रहें है। जबकि कई पुलिसकर्मीयों को सीहोर, भोपाल, आष्टा आदि शहरों से अपडाउन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। थाना परिसर में पर्याप्त पुलिस अमला मौजूद नहीं होने के कारण कई बार अचानक होने वाली गंभीर घटनाओं को रोकने अथवा कोई बड़ी कार्रवाई करने में खासी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। सूत्रों का कहना है

कि परिसर में पुलिस क्वाटर बनाने के लिए कई बार शासन से मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया है।


 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page