crossorigin="anonymous">
top of page

विशेष स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन : उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्तिगण की गरिमामयी उपस्थिति में केन्द्रीय जेल जबलपुर से समस्त जेलों में सफल आयोजन

विशेष स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन : उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्तिगण की गरिमामयी उपस्थिति में केन्द्रीय जेल जबलपुर से समस्त जेलों में सफल आयोजन
केन्द्रीय जेल जबलपुर से इसका शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत, मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मार्गदर्शन में तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
केन्द्रीय जेल जबलपुर से इसका शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत, मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मार्गदर्शन में तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जबलपुर, 03 मई 2025 — माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, मध्यप्रदेश जबलपुर के सौजन्य से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य पीठ, जबलपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाली समस्त जेलों में आज दिनांक 03 मई 2025 को एक बृहद स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्रीय जेल जबलपुर से इसका शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार कैत, मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मार्गदर्शन में तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय न्यायमूर्तिगण के पुष्पगुच्छ एवं गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत के साथ हुई। तत्पश्चात नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित कर वार्ड का निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य जेलों के शिविरों का अवलोकन किया गया।

ree

इस अवसर पर न्यायमूर्तियों ने बंदियों को शिक्षा, विधिक सहायता, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की आवश्यकता पर बल दिया। जेल बंदियों द्वारा मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं एवं उनके द्वारा निर्मित सामग्री, जेल पाकशाला, योगाभ्यास, अस्पताल तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का निरीक्षण किया गया।

ree

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति ने पेंटिंग, आर्केस्ट्रा एवं योग में विशेष योगदान देने वाले बंदियों को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए एवं जेल आर्केस्ट्रा टीम को जेल के बाहर प्रस्तुति देने हेतु अनुमति देने की कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों द्वारा निर्मित व्यंजनों की बिक्री हेतु प्रोत्साहन देने को भी कहा।


इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, सिविल सर्जन, विधिक सहायता अधिकारी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 468 बंदियों (410 पुरुष, 52 महिला, 6 बच्चे) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्किन, डेंटल, गायनिक, न्यूरोलॉजी, मनोरोग, नेत्र, ईएनटी सहित विभिन्न विभागों के 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।

ree

इसके अतिरिक्त विधिक साक्षरता शिविर में लगभग 75 बंदियों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई एवं 6 बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए गए।


कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक श्री हिमांशु तिवारी एवं आभार प्रदर्शन उप जेल अधीक्षक श्री मदन कमलेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेल प्रशासन के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।



 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page