crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नज़र

31 दिस॰ 2021
1 मिनट पठन

पर नाइट कर्फ्यू का पहरा ओमिक्रॉन के खतरे के बीच इस बार नए साल के जश्न पर नाइट कर्फ्यू का पहरा लग गया है। इससे रेस्तरां और होटल संचालक की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। शाजापुर में भी प्रशासन ने लोगों से शासन के निर्देशों के पालन करने की अपील की है।

दरअसल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर युवाओं में 31 दिसंबर की शाम से ही खुमारी चढ़ जाती है। दोस्तों संग हर वर्ग के लोग शाम से सेलिब्रेट करना शुरू कर देते है। रात में घड़ी की दोनों सुईयों के बारह पर पहुंचने के बाद जोरदार तरीके से नये वर्ष का स्वागत किया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। ओमिक्रान के बढ़ रहे मामलों के चलते शासन की ओर से प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में रात ग्यारह बजे के बाद जश्न मनाने को लेकर पाबंदी रहेगी। जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने लोगों से अपील की है की नए साल का जश्न परिवार के साथ घरों में रहकर ही मनाएं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page