crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

13 राज्यों में 21 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर-मध्य में हीटवेब का कहर

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 16 अप्रैल 2022
  • 2 मिनट पठन

देश में मौसम के बद्लाव की उम्मीद है। IMD अलर्ट के मुताबिक कुछ राज्यों में जहाँ भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीँ 9 राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है। राजस्थान गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीव्र गति से चलेगी। मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। वहीं गर्म हवा के थपेड़े भी जारी रहेंगे इसके अलावा दक्षिण और पूर्वी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी तट से टकराने के कारण मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी में तापमान में 1 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 17 अप्रैल तक पूरे उत्तर पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आगे कहा कि तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकल, केरल-माहे, असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 22 अप्रैल तक व्यापक वर्षा जारी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 17-19 अप्रैल के दौरान राजस्थान और 17-18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति होने की संभावना है।20 अप्रैल तक झारखंड, यूपी सहित और गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। हिमाचल, राजस्थान में 18 अप्रैल तक, 16-20 अप्रैल तक एमपी, 17-19 अप्रैल के दौरान UP और AP में और 20 तक बिहार और गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिन स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया उनमें चंद्रपुर, महाराष्ट्र (43), डाल्टनगंज, झारखंड (43.6) और पानागढ़, ओडिशा (43.1) शामिल हैं।आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि 22 April तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page