crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही कर सकेंगे हज यात्रा यात्रा को लेकर भारत ने पूरी की तैयारियां

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 अप्रैल 2022
  • 1 मिनट पठन

6

5 वर्ष से कम उम्र के लोग ही कर सकेंगे हज यात्रा


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को हज यात्रा से संबंधी यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार ने भारतीय पक्ष से यह भी कहा है कि इस साल 65 वर्ष से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे। साथ ही हज यात्रा के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट और टीकाकरण की दो खुराक की आवश्यकता है।


यात्रा को लेकर भारत ने पूरी की तैयारियां


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड महामारी के प्रकोप के बाद यह पहली बार होगा जब भारत से यात्री हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। 2019 में, सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 25,000 की वृद्धि की थी, जिससे देश से हज करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख हो गई, लेकिन कोविड प्रतिबंधों और सीमाओं के कारण, सऊदी अरब द्वारा देशों का कोटा कम कर दिया गया था।


एपी अब्दुल्लाकुट्टी हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गए


सरकार ने शुक्रवार को बताया कि एपी अब्दुल्लाकुट्टी को भारतीय हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि पहली बार दो महिलाओं को उपाध्यक्ष चुना गया है।अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने दो महिलाओं - मुन्नावारी बेगम और मफुजा खातून - के उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव पर खुशी व्यक्त की। अब्दुल्लाकुट्टी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं। मुन्नावारी बेगम जहां केंद्रीय वक्फ परिषद की सदस्य हैं, वहीं मफुजा खातून भाजपा की बंगाल इकाई की उपाध्यक्ष हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page