crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

8वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा,खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण 1 कांस्य पदक

23 अक्टू॰ 2024
2 मिनट पठन

जबलपुर : मध्यप्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के 13 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण 1 कांस्य पदक अर्जित करने में सफलता हासिल हुई है। पदक विजेता खिलाड़ियों के नगर आगमन पर अभिभावकों ने मुख्य रेल्वे स्टेशन जबलपुर पहुंच कर ढोल नगाड़े बजाकर मध्यप्रदेश टीम के कोच राजकुमार यादव , मेनेजर जयराज चौधरी, रेफरी शिवानी बेन एवं खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर मुखमिष्ठान करते हुए फूलों की वर्षा कर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। 8वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 12 स्वर्ण 1 कांस्य पदक अर्जित करते हुए संस्कारधानी के परचम लहराने पर महाकौशल क्रीड़ा परिषद के संस्थापक अधिवक्ता प्रशांत मिश्र ने मध्यप्रदेश टीम के कोच राजकुमार यादव के कार्यों की सरहाना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में मानवी यादव,अलीशा‌ सोनकर,खुशी यादव,भावना पट्टा,श्री दुबे, रेशु सिंह मसराम, कृतिका खियानी, शिवानी बेन ऋषिराज शिवहरे,मानवराज यादव, शौर्य राठौर, तेजेन्द्र सिंह मसराम ने स्वर्ण पदक जीत कर अपना और संसकरधानी का नाम रौशन किया है रजत पदक - सुरुचि नामदेव


8वीं राष्ट्रीय फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स में मध्यप्रदेश टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि उप नेताप्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर , महासचिव शिवानी बेन,कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू समाजसेवी,संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, सहसचिव जयराज चौधरी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक आदि ने अधिक से अधिक पदक अर्जित करने हेतु खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है ।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page