अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के कार्यालय भवन का भूमि पूजन संपन्न
- devanshbharatnews

- 15 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन

जबलपुर विधायक केंट अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में आज शुक्रवार को कार्यालय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग के भवन निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम सिविल लाइन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान के सामने संपन्न हुआ। इस भवन का कुल क्षेत्रफल 677.08 वर्ग मीटर तथा निर्मित एरिया 1398.56 वर्ग मीटर होगा।
कार्यक्रम में विधायक रोहाणी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ ही महाविद्यालयों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उच्च शिक्षा को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए प्रयासरत् हैं। उच्च शिक्षा में नवीनतम विकास एवं अनुसंधान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूर्व में किये गए उच्च शिक्षा विभाग के लिए विकास संबंधी कार्य तथा वर्तमान में भी विकास एवं अधोसंरचनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पद्धति को अनंतिम लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पता दोहराई जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक डॉ. संतोष जाटव,डॉ. ए.एल.महोबिया, डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. सुनील पाहवा, डॉ. संजय तिवारी, प्राध्यापक एवं जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष राव, माइकल कपूर, पार्षद श्याम कनौजिया, डॉ. जय रोहाणी, अंकित फ्रांसिस, अभिषेक विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, नीलेंद्र चटर्जी, अभिषेक सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।
.png)







टिप्पणियां