crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

आदर्श महाविद्यालय शहपुरा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता सेवा अभियान


शहपुरा - मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा स्वच्छता संबंधी विद्यार्थियों को एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई को शपथ दिलाई गई इसके पश्चात स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्वच्छता संबंधी नारे लगाए गए।


नगर पंचायत शहपुरा के अंतर्गत कशा नदी किनारे साफ सफाई की गई जिसके तहत पॉलिथीन कूड़ा कचरे की सफाई की गई और वापस लौटते समय सड़कों के किनारे कूड़े कचरे की साफ सफाई एवं पॉलीथिन की सफाई भी की गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर तक संचालित रहेगा


शाहपुरा से लीलाराम साहू की रिपोर्ट

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page