crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है रामायण महापुराण से सीखें हमें जीना कैसे है और भागवत पुराण से सीखें मरना कैसे है श्री रामसुज

26 सित॰ 2024
1 मिनट पठन

जबलपुर। धर्मनगरी संस्कारधानी के कमिश्नर कॉलोनी,शंकरशाह नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। पहले दिन कथा माहात्मय का व्याख्यान करते हुए कथावाचक श्री रामसुजान मिश्रा ने कहा कि रामायण महापुराण हमें आदर्श के साथ जीवन जीने के तरीके सिखाती है और श्रीमद् भागवत महापुराण हमें मरना कैसे है ये सिखाती है। भागवत महापुराण में भक्त को मरने से पहले क्या कर्म करे,कि अपनी मुक्ति को प्राप्त कर सके उस सुगम मार्ग का मार्गदर्शन केवल भागवत महापुराण में मिलता है।


भगवान की भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति करने का सबसे सरल उपाय राम नाम संकीर्तन है। कमिश्नर कॉलोनी में राजेंद्र डोगरे,अनिता डोंगरे द्वारा विशाल संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।


जिसकी शुरुआत बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक श्री रामसुजान महाराज सिविल लाइंस संकट मोचन हनुमान मंदिर वाले हैं। कथा के पहले दिन पूरे नगर के महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा में अपनी सहभागिता दी गई।

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page