crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही हेलिकॉप्टर क्रैश में अकेले बचे, पूरा देश सलामती की कर रहा प्रार्थना


तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बच सकी है। उनके ठीक होने की प्रार्थना पूरा देश कर रहा है, वरुण ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट है। अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था। ग्रुप कैप्टन वरुण का वेलिंग्टन के सेना अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा है अगले 48 घंटे के अंदर उनके लिए बेहद अहम है। पुणे और बेंगलुरु के डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई है । जो इनका इलाज कर रही है वायु सेनाध्यक्ष भी अस्पताल में ही मौजूद है, उनके पिता भी अस्पताल के लिए रवाना हो चुके है। पूरा देश उनके परिवार के लिए पूजन अर्चन और दुआ मांग रहा है हादसे की सूचना मिलने के बाद कई लोग उनके घर पहुंच रहे हैं दरअसल तेजस विमान उड़ाने के दौरान खराबी आने के बाद उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page