crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर में फिर लव सेक्स और धोखे में फंसी दो युवतियाँ, दैहिक शोषण करता रहा फिर शादी से किया इनकार

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 23 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

जबलपुर शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवतियों से बलात्कार का एक मामले सामने आया हैं। जिसमें युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर युवकों ने पहले शादी का वादा किया लेकिन दुराचार के बाद दोनों युवकों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब युवतियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो हनुमानताल पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता है, उसकी वर्ष 2018 से दोस्ती है। इसी दौरान युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और वर्ष 2018 में जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। इसके बाद 2018 से लेकर अब तक शादी का झांसा देकर युवक उसका करता रहा। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने धमकी देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया है। हनुमान ताल टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर कल आरोपी युवक के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

अधारताल में दूसरे जिले की लड़की का रेप अधारताल पुलिस ने बताया कि जिला अनूपपुर निवासी 28 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसी के जिले में रहने वाला युवक वर्तमान में जयप्रकाश नगर अधारताल में रहता है। युवक ने शादी का झांसा दिया और फरवरी 2021 से अब तक उसका रेप करते हुए दैहिक शोषण करता रहा। युवक ने शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस ने पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर कल आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page