crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती युवक दर्द से परेशान होकर सुसाइड करने पहुंचा शास्त्रीब्रिज पुल

26 अप्रैल 2022
1 मिनट पठन

जबलपुर। जबलपुर मेडिकल अस्पताल के बर्न विभाग में भर्ती युवक दर्द से परेशान होकर अस्पताल से भाग निकला और सुसाइड करने के लिए शास्त्री ब्रिज पुल के नीचे बैठ गया। उसके शरीर में पट्टी बंधी होने के कारण लोगों की नजर उस पर पड़ी, तभी लोगों ने तुरंत मदन महल जीआरपी पुलिस की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मरीज को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी मदनमहल चौकी प्रभारी राजेश राज के मुताबिक गंभीर अवस्था में एक युवक शास्त्री ब्रिज के नीचे बैठा हुआ था। उसकी पहचान नरसिंहपुर निवासी लकी उर्फ दिनेश चौधरी के नाम से हुई। वह जबलपुर में 10 वर्षों से अकेले ही रह रहा था।

युवक दिनेश कैटरिंग में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व भट्टी में खाना बनाते समय वह गंभीर रूप से जल गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शरीर में लगी आग की चोट का दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इस कारण वह मेडिकल अस्पताल से भाग कर सुसाइड करने शास्त्रीब्रिज पहुंचा था। फिलहाल युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page