crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

दादा ईश्वरदास रोहाणी के सेवा भाव को बढ़ाना और जनता जनार्दन की सेवा करना ही मेरा एक मात्र उद्देश्य-विधायक अशोक रोहाणी

23 अक्टू॰ 2024
1 मिनट पठन

जबलपुर - आज भी केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया चन्द्रशेखर वार्ड में 1 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन


जबलपुर - केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा आज भी विकास कार्यो की सौगातें दी गई। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने विनम्र भाव से कहा कि पूज्य पिताजी स्व. ईश्वर दास रोहाणी के सेवा भाव को आगे बढ़ाना और जनता जनार्दन की सेवा करना ही मेरा एक मात्र उद्देश्य है। श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने आज फिर से दोहराया और कहा कि 1 करोड़ 30 लाख रूपये के लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है।

उन्होंने आगे कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कभी कोई धन राशि की कमि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को और बेहतर सुविधाएॅं दी जायेगी वहीं बुनियादी सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी कराई जायेगी। इसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।

विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के दौरान उन्होंने बताया कि केंट विधानसभा अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड के अंतर्गत नर्मदा नर्सरी स्कूल के आसपास तलैया बापूनगर मद्रास लाइन कछियाना क्षेत्र में 1 करोड़ 30 लाख रूपये़ की लागत के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन तथा जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका लोकार्पण किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, मंडल प्रभारी पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, कल्पना ताम्रकार, नसरीन खान, विद्यासागर, चेतन लाहोरिया, घनश्याम बोहत, पंकज पटेल, आदि उपस्थित रहे।


जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट

 
 
 

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

दिल्ली। दुनिया के अग्रणी मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page