crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

नवरात्रि नौ‌ दिवसीय यज्ञ सप्तमी कार्यक्रम संपन्न हुआ


पेंड्रा। सनातन धर्म हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन पर गायत्री शक्तिपीठ अखिल विश्व गायत्री परिवार पेंड्रा में नौ दिवसीय सामूहिक यज्ञ सप्तमी आयोजन संपन्न हुआ गायत्री मंत्र -जप द्वारा हमें माता का दिया हुआ नया जन्म मिलता है तो यज्ञ द्वारा पोषण और संरक्षण प्राप्त होता है गायत्री हमारी भारतीय संस्कृति धर्म की आधार स्तंभ है आज पूरा विश्व का मानव समाज आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा की दौर से गुजर रहा है सारे समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए गायत्री मंत्र को आधार मनाएंगे ।


गायत्री मंत्र के द्वारा सारे समाज को हम विवेकशीलता का अनुयायी‌ बन सके हम विवेकशील लोग हैं हम विचारशील हैं । हम हर चीज को विवेक की कसौटी पर कसते हैं क्योंकि हमारा मंत्र हमारी उपासना गायत्री मंत्र है। हमारी संध्या गायत्री मंत्र के बिना संभव नहीं है ।


मां गायत्री हम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें हम सब मिलकर सन्मार्ग पर चलते हुए धरती पर स्वर्ग की कल्पना को साकार करने में सतत प्रयत्नशील रहे धरती पर स्वर्ग की कल्पना को साकार करने में सतत प्रयत्नशील रहे।


इस यज्ञ आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्री राकेश जलान जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शामिल हुए इसके अलावा अधियार सिंह मेश्राम कल्पना गुप्ता श्रीमती गोमती वैश्य सीमा गुप्ता आशी वैश्य ओम गुप्ता युग‌कबीर विश्वकर्मा यीशु द्विवेदी रिचा वैश्य श्रीमती वीणा वैश्य पीहू मानिकपुरी प्रीति वैश्य पंछी मानिकपुरी श्रीमती प्रभा वैश्य उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन एल एन वैश्य द्वारा किया गया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page