crossorigin="anonymous"> google-site-verification=UII5yQb2p28syLgIIfaBEcn3pYfeqvtBWK24KTnDNG8
top of page

नितिन गडकरी करेंगे चांदपुर से पश्चिमी क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ, विदुर कुटी में रथ पूजन

  • लेखक की तस्वीर: News Writer
    News Writer
  • 17 दिस॰ 2021
  • 1 मिनट पठन


बिजनौर। बिजनौर के चांदपुर से करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पश्चिमी क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ। भाजपा द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों से जनता में विश्वास जगाने के लिए जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 6 स्थानों से निकाली जाएगी जन विश्वास यात्रा पश्चिमी क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा का बिजनौर के चांदपुर से होगा शुभारंभ।विधानसभा चुनाव में भले ही अभी कुछ समय बाकी हो लेकिन सभी पार्टिया ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 19 दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चांदपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांदपुर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर बैठक कर शुरू कर दी है। बिजनौर के चांदपुर में आगामी 19 दिसम्बर को भाजपा की पश्चिमी क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आएंगे और उसी दिन एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे इसी की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए है।बताया जा रहा है की कार्यक्रम चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान से शुरू होगा और चांदपुर से प्रारंभ होकर जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगी। जन विश्वास यात्रा के रथ का पूजन विदुर कुटी में होगा।जन विश्वाश यात्रा और सभा को सफल बनाने और भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गावँ गावँ जाकर सभा मे पहुंचने का आह्वान कर रहे है ओर पूरी तैयारी में जुट गए हैं।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page